आज सुबह बढ़े सोने-चांदी के दाम, जाने 10 ग्राम गोल्ड की नई कीमत Gold Silver Price

Gold Silver Price: शादी-विवाह के इस मौसम में सोने-चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही है। भारत में सोने को शुभ मानते हुए हर छोटे-बड़े आयोजन का हिस्सा बनाया जाता है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 23 जनवरी 2025 को सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। सोने की कीमत अब 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच चुकी है, जबकि चांदी 1,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक होने को है।

सोने-चांदी के ताजा रेट्स

आज, 23 जनवरी 2025 को, 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 80,142 रूपये है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 1,04,000 रूपये प्रति किलो है। 22 कैरेट सोना 73,410 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 60,107 रूपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोने का दाम 46,883 रूपये प्रति 10 ग्राम है।

कैसे चेक करें सोने-चांदी के दाम?

अगर आप सोने-चांदी की ताजा कीमतें (Gold Silver Letest Price) चेक करना चाहते हैं, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें। कुछ ही समय में आपको SMS के माध्यम से ताजा रेट्स की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, ibjarates.com वेबसाइट पर भी सुबह और शाम के दाम अपडेट किए जाते हैं।

कीमतों में तेजी का कारण

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी के अनुसार, निवेशक वर्तमान में कीमती धातुओं में अधिक रुचि ले रहे हैं। अमेरिकी व्यापार नीतियों की अनिश्चितता और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने सोने की कीमतों को बढ़ाने में योगदान दिया है। ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभाल लेने के बाद हलचल और तेज हो गई हैं।

चांदी में निवेश का सही मौका

जहां सोने की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, वहीं चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। भोपाल, इंदौर और रायपुर जैसे शहरों में चांदी का दाम 1,04,000 रूपये प्रति किलोग्राम है। निवेशकों के लिए यह समय चांदी खरीदने का सही अवसर हो सकता है, क्योंकि लंबे समय में इसका भाव बढ़ सकता है।

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता?

सोने की शुद्धता का पता लगाने के लिए हमेशा BIS हॉलमार्क देखें। यह सोने पर अंतरराष्ट्रीय मानकों (International Standards) के तहत दी गई एक पहचान है। हॉलमार्क में 6 अंकों का HUID कोड होता है, जो सोने की गुणवत्ता की जानकारी देता है। 24 कैरेट सोने पर 999, 22 कैरेट पर 916, और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

22 कैरेट और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध होता है, जिसमें 99.9% शुद्धता होती है। इसका उपयोग आभूषण बनाने में नहीं किया जाता क्योंकि यह बहुत नरम होता है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 91% शुद्ध होता है और इसमें 9% अन्य धातु (जैसे तांबा, चांदी या जिंक) मिलाई जाती हैं, जिससे यह अधिक मजबूत बनता है। इस वजह से 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर गहनों को बनाने में किया जाता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा BIS (Bureau Of Indian Standards) हॉलमार्क लगे सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। इसमें 6 अंकों का HUID नंबर होता है। यह नंबर अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524, जिससे सोने की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित होती है। ऐसे में, अगर आप निवेश (Gold Investment) का प्लान बना रहे हैं, तो मौजूदा समय को ध्यान में रखते हुए सही फैसले लें।

Leave a Comment