देशभर के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने किसान कर्ज माफी योजना 2025 के तहत नई सूची (लिस्ट) जारी कर दी है। खास बात यह है कि इस योजना का लाभ राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों को दिया जाता है, ताकि वे कर्ज के बोझ से मुक्त होकर अपनी खेती-किसानी को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।
क्या है किसान कर्ज माफी योजना?
देश के विभिन्न राज्यों में किसानों पर कर्ज का बोझ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों ने किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत की थी। इसके लिए सरकार ने आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, जिसमें हजारों किसानों ने भाग लिया। अब सरकार ने उन किसानों की लिस्ट जारी कर दी है जिनका कर्ज माफ किया जाएगा।
कितने रुपए तक का कर्ज होगा माफ?
किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर सरकार कितने रुपए तक का कर्ज माफ कर रही है? तो आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा अधिकतम ₹1 लाख तक का कर्ज माफ किया जा रहा है। यानी अगर किसी किसान पर ₹1 लाख तक का कृषि ऋण है, तो वह पूरी तरह से माफ कर दिया जाएगा।
योजना का उद्देश्य क्या है?
किसान कर्ज माफी योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य राज्य के लघु और सीमांत किसानों को कर्ज के बोझ से राहत दिलाना है। इसके जरिए किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और वे नए उत्साह के साथ खेती कर सकेंगे। जब किसान खुशहाल होगा तो खेती में उत्पादन भी बढ़ेगा, जिससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कौन से किसान होंगे लाभार्थी?
यह योजना राज्य के लघु और सीमांत किसानों के लिए ही है। लघु किसान वे होते हैं जिनके पास 1 हेक्टेयर से कम भूमि होती है और सीमांत किसान वे होते हैं जिनके पास 1 से 2 हेक्टेयर तक की जमीन होती है। इन्हीं किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। ध्यान रहे, केवल उन्हीं किसानों का कर्ज माफ होगा जिनका नाम किसान कर्ज माफी लिस्ट में दर्ज होगा।
किसान कर्ज माफी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्द करें। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए जरूरी दस्तावेज आपके पास होने चाहिए:
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बीपीएल कार्ड (यदि हो)
- बैंक पासबुक
- भूमि संबंधी दस्तावेज
- पहचान पत्र (जैसे वोटर ID)
किसान कर्ज माफी लिस्ट कैसे चेक करें?
सरकार ने यह लिस्ट ऑनलाइन जारी की है ताकि किसान घर बैठे ही अपने मोबाइल या कंप्यूटर से अपना नाम चेक कर सकें। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ‘ऋण मोचन स्थिति’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- नए पेज में अपना राज्य और बाकी जरूरी जानकारी भरें।
- अब सर्च बटन पर क्लिक करें।
- आपके सामने कर्ज माफी लिस्ट खुल जाएगी।
- लिस्ट में अपना नाम चेक करें।
- चाहें तो लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
आवेदन कैसे करें?
यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और अभी तक आवेदन नहीं किया है तो चिंता न करें। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अगर आपके दस्तावेज सही पाए गए तो आपका नाम अगली सूची में शामिल कर लिया जाएगा।