School Holiday Today: बिहार में इन दिनों कड़ाके की ठंड का दौर चल है। कई जिलों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शुक्रवार को तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। बर्फीली हवाओं के बीच बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया हैं। इन हालातों की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल में छुट्टी रखने का आदेश दिया है।
आज बंद रहेंगे नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल
डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने कहा कि सिवान में शीतलहर और लगातार गिरते तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ साथ कोचिंग संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 23 और 24 जनवरी 2025 को शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। हालांकि, कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं के लिए स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुल सकते हैं।
बर्फीली हवाओं में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
बुधवार सुबह तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। चारों तरफ घना कोहरा और बर्फीली हवाएं चल रही थीं। इसके बावजूद छोटे बच्चे अपनी स्कूली यूनिफॉर्म में पीठ पर बस्ता टांगे स्कूल जाते दिखे। दरअसल, जिला प्रशासन ने पहले 19 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया था। लेकिन 20 जनवरी को जब स्कूल खुले, तब तक तापमान और गिर चुका था। पर आज फिर से आज स्कूल की छुट्टी है।
बिहार में ठंड और कोहरे का कहर जारी
मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर के कारण बिहार में आम जनजीवन प्रभावित है। बुधवार को मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया। विभाग के पूर्वानुमान (weather forecast) के मुताबिक, उत्तर, मध्य और पूर्वी बिहार के हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जो आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
शीतलहर के बीच तेज हवाओं की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि बिहार के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य हिस्सों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि दिन के समय हल्की धूप निकलने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अगले तीन दिनों तक हल्का कोहरा (foggy weather) बना रहेगा और ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।
आदेश का सख्ती से पालन अनिवार्य
जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शीतलहर और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। आदेश का सख्ती से पालन कराने की हिदायत दी गई है। वहीं, आदेश के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
शिक्षकों को स्कूल आना अनिवार्य
कक्षा 8 तक के स्कूलों में बच्चों को तो छुट्टी (School Holiday) मिल गई हैं, लेकिन शिक्षकों को स्कूल आना अनिवार्य है। उन्हें प्रशासनिक कार्य और अन्य जिम्मेदारियों को पूरा करना होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने यह भी कहा है कि अगर शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।