सोने के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज के रेट जानकर हो जाएंगे हैरान Gold Price

Gold Price: जनवरी के महीने में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। आज शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 330 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 82,420 रुपये तक पहुंच गया। इस उछाल के पीछे अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की संभावित वापसी और उनकी व्यापारिक नीतियों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता मुख्य कारण मानी जा रही है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव इस समय ऐतिहासिक ऊंचाई पर हैं। अगर यह रुझान जारी रहता है, तो आने वाले दिनों में सोने के रेट्स और बढ़ सकती हैं।

  • दिल्ली: ₹82,900 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹82,420 प्रति 10 ग्राम
  • जयपुर: ₹82,246 प्रति 10 ग्राम
  • लखनऊ: ₹82,289 प्रति 10 ग्राम
  • चंडीगढ़: ₹82,282 प्रति 10 ग्राम
  • अमृतसर: ₹82,300 प्रति 10 ग्राम
  • भोपाल: ₹82,470 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹82,420 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹82,420 प्रति 10 ग्राम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी जारी

भारत की तरह ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। शुरुआती कारोबार में स्पॉट गोल्ड 0.8% की बढ़त के साथ 2,774.49 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। इस हफ्ते ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में 2% से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है। यूएस गोल्ड फ्यूचर (US Gold Futures) भी 0.6% की बढ़त के साथ 2,781.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

चांदी की कीमतों में हल्की तेजी

सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों में भी हल्की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को बाजार खुलने पर चांदी के भाव में 100 रुपये प्रति किलो का उछाल आया, जिससे चांदी का भाव 96,500 रुपये प्रति किलो हो गया। 23 जनवरी को चांदी की कीमत 96,400 रुपये प्रति किलो थी।

डॉलर हुआ कमजोर

डॉलर की मजबूती में गिरावट सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का अहम कारण है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, डॉलर इस हफ्ते 1% से ज्यादा कमजोर हुआ है, जो पिछले दो महीनों में सबसे बड़ी गिरावट है। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक जिगर त्रिवेदी के का कहना हैं कि, डोनाल्ड ट्रंप के बयानों और उनकी नीतियों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता से डॉलर पर दबाव बढ़ा है।

सोने की बढ़ती मांग

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों में पारदर्शिता की कमी के कारण इन्वेस्टर्स नुकसान से बचने के लिए सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों (safe investment options) की ओर रुख कर रहे हैं। इससे सोने की डिमांड में तेजी आई है, जिससे कीमतों को लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?

सोने की कीमत केवल डिमांड और सप्लाई से नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट में आ रहे बदलाओं से भी बांदलती है। लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट (london bullion market) और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मार्केट में होने वाले ट्रेड का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ता है।

कौन तय करता हैं सोने चांदी की कीमत

दुनियाभर में लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) सोने की कीमत तय करती है। भारत में, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (India bullion and jewellers association ltd.) अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आयात शुल्क (Import Duty) और अन्य टैक्स जोड़कर लोकल मार्केट के लिए सोने चांदी की कीमतें तय करती है।

Leave a Comment