सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जाने 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: अगर आप सोना-चांदी खरीदने या इनमें निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए आज 3 फरवरी 2025 के सोने-चांदी का ताजा भाव जानना बेहद जरूरी है। बीते कुछ हफ्तों से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, आज भी सोने चांदी के रेट्स में बदलाव आया है। आइए जानते हैं आज के ताजा भाव।

आज 3 फरवरी 2025 को सोने का भाव

आज सोमवार को सोने के भाव में कई दिनों बाद गिरावट देखने को मिली हैं। पिछले दिन के मुकाबले आज 22 कैरेट सोने का भाव 72 रूपये की कमी के साथ 75,191 रुपये हो गया हैं, वहीं 24 कैरेट सोने के रेट्स 76 रूपये की गिरावट के बाद 82,086 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।

कैरेटसोने का भाव (₹/10 ग्राम)
24K₹82,086
22K₹75,191
18K₹61,565
चांदी (1KG)₹93,533

आज चांदी के भाव

चांदी की कीमत के बारे में बाद की तो आज इसमें कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला। सोमवार को राजधानी दिल्ली में चांदी 93,533 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही हैं और यही भाव बीते दिनों भी था। पिछले कुछ दिनों से मार्केट में डिमांड की कमी के चलते चांदी के भाव स्थिर हो गए हैं।

बढ़ सकते हैं सोने-चांदी के भाव

मार्केट के जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिलेगा। शादियों का सीजन शुरू हो चुका हैं ऐसे में अब देशभर में आभूषणों की मांग बढ़ने वाली है, जिससे इनकी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अगर सोने की डिमांड पिछले साल की तरह बनी रही तो इसका भाव जल्द ही 85000 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ऊपर चला जायेगा।

सोना खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  1. हॉलमार्क: हॉलमार्क ही वो जरिया हैं जिसके माध्यम से हम सोने की शुद्धता का पता चल सकता हैं। हमारे देश में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड द्वारा प्रमाणित सोने पर ही हॉलमार्क लगाया जाता है।
  2. ताजा भाव: सोना-चांदी खरीदते समय सबसे जरूरी हैं की आप मार्केट में इनकी ताजा कीमतें पत्ता कर लें। ताकि आप किसी भी तरह के नुकसान से बच पाएं।
  3. मेकिंग चार्ज: सोने के गहनों की कीमत सिर्फ सोने के भाव पर नहीं, बल्कि उन्हें बनाने की मजदूरी (मेकिंग चार्ज) और सरकारी टैक्स पर भी डिपेंड करती है।

सोने का हॉलमार्क कैसे पहचानें?

सोने की असल शुद्धता पता करने के लिए हॉलमार्क सबसे भरोसेमंद तरीका है। हर कैरेट के सोने पर एक स्पेशल नंबर लिखा होता है, जो उसकी शुद्धता के बारे में बताता है। सोने के किसी भी आभूषण को खरीदने से पहले उसका हॉलमार्क जरूर देख लें, ताकि आपको शुद्ध और असली सोना मिले।

  • 24 कैरेट – 999 (99.9% शुद्ध)
  • 23 कैरेट – 958 (95.8% शुद्ध)
  • 22 कैरेट – 916 (91.6% शुद्ध)
  • 21 कैरेट – 875 (87.5% शुद्ध)
  • 18 कैरेट – 750 (75% शुद्ध)

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जिसकी शुद्धता 99.9% होती है। लेकिन यह बहुत मुलायम होताइस वजह से इसका उपयोग आभूषण बनाने के लिए नहीं किया जा सकता। अगर बात करें 22 कैरेट सोने की तो यह 91.6% शुद्ध होता हैं क्योंकि इसमें बाकी 8.4% चांदी और तांबे जैसी धातुएं मिलाई जाती हैं, ताकि ये यह गहने बनाने के लिए मजबूत और टिकाऊ बन सके।

Leave a Comment