5 फरवरी को स्कूलों में छुट्टी! जानें क्यों बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और दफ्तर School Holiday

School Holiday: दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होने जा रहा हैं। यह दिन राजधानी के नागरिकों के लिए खास रहेगा क्योंकि उन्हें अपना नेता चुनने का मौका मिलेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन केंद्र सरकार के दफ्तरों के अलावा सभी सरकारी और निजी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, और बाजार सब बंद रहेंगे।

5 फरवरी को स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

मतदान के दौरान कई स्कूलों और कॉलेजों को मतदान केंद्र (Voting Centers) के रूप में उपयोग किया जाएगा। इसी कारण से सरकार ने हर बार की तरह इस बार भी सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रखने का आदेश जारी किया है। यह फैसला मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने और प्रशासनिक तैयारियों को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है।

हरियाणा में भी रहेगा अवकाश

दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने भी 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश उन सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा, जो दिल्ली में पंजीकृत मतदाता हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं। छुट्टी होने के बावजूद भी कर्मचारियों की सैलरी में कोई कटौती नहीं की जाएगा।

UP के इन जिलों में 5 फरवरी तक स्कूलों की छुट्टी

इन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते त्रिवेणी संगम पर अमृत स्नान करने हर रोज लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। ज्यादा संख्या में लोगों के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या और सुल्तानपुर के स्कूलों को 5 फरवरी 2025 तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को भी मिलेगी छुट्टी

हरियाणा सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रदेश में स्थित फैक्ट्रियों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों में काम करने वाले वे कर्मचारियों, जो दिल्ली में पंजीकृत मतदाता हैं, उन्हे भी सवैतनिक अवकाश (Paid Leave) मिलेगा। सरकार के इस निर्णय का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Election 2025) के अंतर्गत 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा मतगणना के बाद 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। यह चुनाव देश की राजनीति के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है, क्योंकि देश की राजधानी का चुनाव हैं।

बंद रहेंगे दिल्ली के बाजार

चुनाव का असर व्यापारिक गतिविधियों (Business Activities) पर भी पड़ेगा। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने ऐलान किया हैं कि मतदान के दिन दिल्ली के सभी 700 बाजार बंद रहेंगे। इस निर्णय का उद्देश्य व्यापारी और उनके कर्मचारियों को बिना किसी रुकावट के मतदान करने मौका देना ही। यदि कोई दुकान या फैक्ट्री खुली रहती है, तब भी उनके कर्मचारियों को बिना उनके वेतन में कोई कटौती किए अवकाश देना होगा।

वोट देना क्यों जरूरी है?

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश (Democratic country) है, जहां प्रत्येक वश्यक नागरिक को अपने मत का प्रयोग करके अपना नेता खुद चुनने का अधिकार दिया गया हैं। मतदान सिर्फ एक अधिकार ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है, जिससे हम देश की नीतियों और भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं। हर एक वोट कीमती होता है और यह तय करता है कि देश की बागडोर किन हाथों में होगी।

Leave a Comment