ई श्रम कार्ड की 1000 रूपये की नई किस्त जारी, जल्दी स्टेटस चेक करें E Shram Card

E Shram Card: भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने और उनकी आर्थिक मदद करने के उद्देश्य से ई-श्रम योजना शुरू की है। यह योजना न केवल श्रमिकों को आर्थिक सहायता देती है, बल्कि उन्हें बहुत से सरकारी लाभ दिलवाती है। हाल ही में, ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए 1000 रूपये की नई किस्त जारी की गई है, जो सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जा रही है।

क्या है ई-श्रम कार्ड?

ई-श्रम कार्ड एक स्पेशल पहचान पत्र है, जो भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दिया जाता है। इस कार्ड के माध्यम से, मजदूर और श्रमिक सभी सरकारी योजनाओं और लाभों से जुड़ सकते हैं। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी श्रमिक इस कार्ड के लिए पात्र हैं। यह कार्ड श्रमिकों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करता है, जिससे उनका जीवन आसान होता है।

ई-श्रम कार्ड के उद्देश्य

  • असंगठित श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करना:
    ई-श्रम कार्ड से सरकार देश के सभी असंगठित श्रमिकों का एक डेटाबेस तैयार करती है, जिससे उनकी पहचान और स्थिति का बेहतर आकलन किया जा सके।
  • सामाजिक सुरक्षा – ई-श्रम कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना, ताकि उन्हें और उनके परिवार को कठिन परिस्थितियों में मदद मिल सके।
  • आर्थिक सहायता – ई-श्रम कार्ड के तहत श्रमिकों को हर महीने आर्थिक मदद दी जाती है, जिससे वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकते है।

ई-श्रम कार्ड के लाभ

  • आर्थिक मदद: ई-श्रम कार्ड धारकों को हर महीने ₹1000 तक की आर्थिक मदद सरकार द्वारा दी जाती है।
  • बीमा कवर: श्रमिक को दुर्घटना में मृत्यु या आंशिक विकलांगता पर 2 लाख रुपए तक का बीमा। वहीं सामान्य चोट या आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता।
  • पेंशन की सुविधा: 60 वर्ष की आयु के बाद श्रमिकों को हर महीने 3000 रूपये पेंशन का लाभ मिलता है।
  • स्वास्थ्य सुविधाएं: श्रमिकों को ₹2 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है, जो गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में उनका सहारा बनता है।

किन्हें मिलेगा ई-श्रम कार्ड लाभ?

ई-श्रम कार्ड का लाभ केवल उन्हीं श्रमिकों को दिया जाएगा, जिन्होंने पोर्टल पर सफलतापूर्वक आवेदन किया है और जिनका नाम श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी की गई लिस्ट में दर्ज है। ई-श्रम कार्ड धारकों की लिस्ट को ऑनलाइन पोर्टल जाकर आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते है।

ई-श्रम कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

ई-श्रम कार्ड के बनाने के लिए यहां बताए गए दस्तावेज की जरूरत पड़ती हैं:

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • पता प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक

E Shram Card का स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आपने ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन किया है और आप यह जानना चाहते हैं कि आपका कार्ड में किस्त के पैसे आ रहे हैं की नही तो आप यहां बताए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आप ई-श्रम पोर्टल (eshram.gov.in) पर जाएं।
  • पोर्टल पर पहुंचने के बाद, “ई-श्रम कार्ड स्टेटस चेक करें” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना ई-श्रम कार्ड नंबर, पासवर्ड, और कैप्चा कोड भरने होंगे।
  • सभी डिटेल्स सही से भरने के बाद, “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन के बाद आपको पेमेंट और कार्ड का स्टेटस दिख जायेगा।

ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले, आपको ई-श्रम योजना के ऑफिस पोर्टल eshram.gov.in पर जाना होगा। जहां आपको “सेल्फ-रजिस्ट्रेशन” का ऑप्शन मिलेगा।
  • अब आप अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरने के बाद ‘सेंड ओटीपी’ पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा उसे दाखिल करें और “वेरीफाई” बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद, आपको अपनी पूरी पर्सनल डिटेल्स भरनी होगी, जैसे आपका नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल, बैंक डिटेल्स आदि।
  • सभी जानकारी सही होने पर आपका ई-श्रम कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा, अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment