Petrol Diesel Price Today: शुक्रवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कीं। कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आयी है। इसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई गिरावट है। ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। इसका सीधा असर हमारे भारतीय बाजार की कीमतों पर दिखा हैं। हालांकि, दिल्ली, मुंबई जैसे देश के चार प्रमुख महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम
- दिल्ली: पेट्रोल 96.65 रूपये प्रति लीटर, डीजल 89.82 रूपये प्रति लीटर
- मुंबई: पेट्रोल 106.31 रूपये प्रति लीटर, डीजल 94.27 रूपये प्रति लीटर
- चेन्नई: पेट्रोल 102.63 रूपये प्रति लीटर, डीजल 94.24 रूपये प्रति लीटर
- कोलकाता: पेट्रोल 106.03 रूपये प्रति लीटर, डीजल 92.76 रूपये प्रति लीटर
कई शहरों में रेट बदले
कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट हुई हैं तो कई शहरों की कीमतें में बढ़ोतरी भी देखने को मिली हैं।
- गुरुग्राम (हरियाणा): पेट्रोल ₹18 पैसे सस्ता होकर ₹94.99 प्रति लीटर और डीजल ₹87.84 प्रति लीटर हो गया।
- पटना (बिहार): पेट्रोल ₹35 पैसे घटकर ₹105.23 प्रति लीटर और डीजल ₹33 पैसे सस्ता होकर ₹92.09 प्रति लीटर पर बिक रहा है।
- जयपुर (राजस्थान): पेट्रोल ₹19 पैसे महंगा होकर ₹104.91 प्रति लीटर और डीजल ₹17 पैसे बढ़कर ₹90.21 प्रति लीटर हो गया।
कच्चे तेल के दामों में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 24 घंटों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत (brent crude price) घटकर $78.29 प्रति बैरल और WTI क्रूड $74.29 प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इस गिरावट का घरेलू बाजार में तेल की कीमतों पर सकारात्मक असर दिखा। ग्लोबल मार्केट मे यह गिरावट जारी रहती हैं तो आम जनता को बढ़ती महंगाई से थोड़ी राहत मिलेगी।
कीमतों में बदलाव कब होता है?
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट होती हैं। इस समय देशभर के सभी शहरों के नए भाव जारी किए जाते है। इन कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और वैट जैसे करों को जोड़ने के बाद उपभोक्ताओं तक पेट्रोल-डीजल पहुंचता है। यही वजह है कि मूल कीमत की तुलना में आम जनता को खरीदने के लिए काफी अधिक किमते देनी पड़ती हैं।
जानें अपने शहर के ताजा दाम
पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जानने के लिए आप सरकारी तेल कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट्स या उनके मोबाइल ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां आपके क्षेत्र के ताजातरीन रेट्स (Letest Petrol Diesel Price) कुछ ही सेकंड में प्रदान करती हैं।
पिछली बार कीमतों में कब हुआ था बदलाव?
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बदलाव 14 मार्च 2024 को किया गया था। उस समय तेल कंपनियों ने प्रति लीटर 2 रूपये की कटौती की थी। तब से अब तक दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि पिछले कई महीनो से कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई हैं जिससे उपभोक्ताओं को कुछ हद तक राहत मिली है।