School Holidays Extanted: उत्तर भारत में बढ़ती ठंड और शीतलहर का प्रभाव दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसी कारण स्कूलों में छुट्टियां लगातार बढ़ाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में भी ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने बारिश व कोहरे का अलर्ट जारी किया है, इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 25 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।
स्कूल 26 जनवरी तक रहेंगे बंद
अयोध्या जिले में बीते कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूलों पर लागू होगा। अब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के बाद ही बच्चों के स्कूल वापस खुलेंगे।
लगातार बढ़ाई जा रही हैं छुट्टियां
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां पहले भी बढ़ाई जा चुकी हैं। कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल सुबह 9:30 बजे से 3:00 बजे तक खौलने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।
ऑनलाइन मोड में चलेगी कक्षाएं
स्कूल बंद होने से बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों पर असर पड़ा है। हालांकि, बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। कई जिलों में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई में रुकावट न आए।
ठंड से बचने के लिए प्रशासन की तैयारियां
ठंड से बचाव के लिए प्रशासन ने कई जरूरी कदम उठाए हैं। अलाव जलाने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की गई है और लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग ने स्कूलों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों।
शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए निर्देश
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अन्य कर्मचारियों को सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य है। इस दौरान डीबीटी, यू-डायस और अन्य प्रशासनिक कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
लगातार बढ़ रहा है ठंड का प्रकोप
नए साल की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में ठंड का असर तेज़ हो गया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 जनवरी को तूफानी बारिश का भी अलर्ट है।